विश्वविद्यालय के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग एवं माइक्रोबायोलॉजिस्ट समिति, इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 7 से 9 जनवरी 2027 को त्रैदिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन माइक्रोबायोलॉजीकल साइंसेज 2027 (आईसीएमएस) का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति जी द्वारा विभाग के शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं की उपस्थिति में संगोष्ठी के आधिकारिक पोस्टर का अनावरण किया गया।